ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • IPL 2026 : मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद जीता आईपीएल में पहला मैच, KKR को 6 विकेट से हराया, रिकेल्टन ने 81 रनों की खेली पारी

IPL 2026 : मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद जीता आईपीएल में पहला मैच, KKR को 6 विकेट से हराया, रिकेल्टन ने 81 रनों की खेली पारी

2 months ago
90

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से मैच जीत लिया है. यह एमआई का अपना सबसे बड़ा रन चीज है. टीम ने 19.1 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. संबसे जयदा रायन रिकेलटन ने 81 रन बनाए. वहीं ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 78 रन की पारी खेली.

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। केकेआर ने मजबूत शुरुआत की. टीम से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 67 और अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन बनाए। लोअर मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह ने भी 21 गेंदों पर 33 रन बनाए। मुंबई से शार्दूल ठाकुर ने 3 विकेट लिए। कोलकाता नाइट राइडर ने मुंबई को 221 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने नीली जर्सी वाली मुंबई की टीम ने बिना विकेट गंवाए ही 100 रन स्कोर बोर्ड पर खड़े कर दिया. रोहित शर्मा ने 78 और रायन रिकेल्टन ने 81 रन बनाए।  कप्तान हार्दिक ने 18 रन की नाबाद पारी खेली. मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से मात दी. वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 1-1 विकेट लिए. 14 साल बाद IPL में पहला मैच जीतकर एमआई ने इतिहास रचा.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस (MI)

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर :  सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी

इम्पैक्ट प्लेयर : मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया

Social Share

Advertisement