ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी Sonam Kapoor, दूसरे बार भी बेटे को जन्म …

40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी Sonam Kapoor, दूसरे बार भी बेटे को जन्म …

2 months ago
106

एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के घर एक बार फिर से बच्चे की किलकारी गुंज गई है. रविवार 29 मार्च को एक्ट्रेस ने 40 साल की उम्र में अपने दूसरी संतान यानी अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. इससे पहले इस कपल का एक बेटा वायु है. इस खुशखबरी को सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दिया है.

सोनम ने शेयर किया पोस्ट

बता दें कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी शेयर करते हुए एक लंबा नोट लिखा है. अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक नन्हे बेटे का आगमन हुआ है.’

लिखा- ‘वायु को मिला छोटा भाई’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ‘हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है. हमारे दूसरे बेटे के जन्म से हमारे दिल भी एक बेहद खूबसूरत तरीके से और विशाल हो गए हैं. वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है. हम इस अनमोल नई जान के लिए खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस करते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है. हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए ईश्वर के आभारी हैं. सोनम, आनंद और वायु की तरफ से आप सभी को ढेर सारा प्यार और शुक्रिया’.

कब हुआ था पहले बेटे का जन्म?

बता दें कि इस कपल ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 8 मई 2018 को शादी किया था. शादी के करीब चार साल बाद, अगस्त 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे ‘वायु’ का दुनिया में स्वागत किया था. अब 4 साल बाद यानी आज दूसरे बेटे का स्वागत कपल ने किया हैं. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के पोस्ट में फैंस इस कपल को बधाई दे रहे हैं.

Social Share

Advertisement