ताजा खबरें
  • breaking
  • बेटे से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल:पूरा परिवार साथ में, 3 महीने से जेल में बंद है चैतन्य बघेल

बेटे से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल:पूरा परिवार साथ में, 3 महीने से जेल में बंद है चैतन्य बघेल

9 months ago
134

छत्तीसगढ़ में चल रहे शराब घोटाले की जांच के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे है। चैतन्य इस मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

भूपेश बघेल अपने पूरे परिवार पत्नी, बहू और अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे है, जिसके बाद से जेल परिसर के बाहर भी हलचल तेज हो गई।

चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की थी। अटैच की गई संपत्तियों में 364 आवासीय प्लॉट और कृषि भूमि के टुकड़े शामिल हैं। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की है।

शराब घोटाले में 2500 करोड़ की अवैध कमाई

ईडी ने यह जांच एसीबी ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। एफआईआर में आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धाराएं लगाई गई थीं।

जांच में पता चला कि इस घोटाले से राज्य सरकार के खजाने को भारी नुकसान हुआ और करीब 2500 करोड़ रुपए की अवैध कमाई का खेल चला।

चैतन्य बघेल सिंडिकेट का प्रमुख था

ईडी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि चैतन्य बघेल शराब सिंडिकेट के सर्वोच्च स्तर पर था। उसकी स्थिति और राजनीतिक प्रभाव के कारण वही पूरे नेटवर्क का नियंत्रक और फैसले लेने वाला व्यक्ति था।

सिंडिकेट द्वारा इकट्ठा की गई अवैध रकम का हिसाब वही रखता था। कलेक्शन, चैनलाइजेशन और वितरण से जुड़े सभी प्रमुख फैसले उसके डायरेक्शन पर लिए जाते थे।

Social Share

Advertisement