छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी… एक दिसंबर से 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ
9 months ago
134
0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में विजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बड़ा फैसला किया है। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल 200 यूनिट तक हाफ किया जाएगा। इस योजना से प्रदेश के 36 लाख लोगों को सीधे राहत मिलेगी।
रायपुर: प्रदेश में एक दिसंबर से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा। मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से राज्य के 36 लाख घरेलू उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
इसके साथ ही 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा, इससे छह लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इन उपभोक्ताओं को एक वर्ष तक की छूट दी गई है ताकि इस अवधि में वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सकें।