• breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, इमरजेंसी वार्ड से उठता दिखा धुआं

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, इमरजेंसी वार्ड से उठता दिखा धुआं

42 minutes ago
8

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अस्पताल में एक एसी (AC) ब्लास्ट होने के बाद आग लगी, जिसके चलते इमरजेंसी वार्ड से धुआं निकलता दिखाई दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन, सुरक्षा कर्मी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। एहतियात के तौर पर संबंधित क्षेत्र को खाली कराया गया और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर एसी ब्लास्ट को आग की वजह माना जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

 

Social Share

Advertisement