ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • भारी बारिश का कहर : जिले में आज सभी स्कूल बंद, जानिए त्रैमासिक परीक्षा को लेकर क्या है आदेश

भारी बारिश का कहर : जिले में आज सभी स्कूल बंद, जानिए त्रैमासिक परीक्षा को लेकर क्या है आदेश

14 hours ago
31

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया गया है। जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में आज यानी 25 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला

जारी आदेश के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के चलते छात्रहित और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अवकाश के दिन स्कूलों में किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी।

परीक्षा को लेकर सामने आई अहम जानकारी

वहीं, वर्तमान में चल रही त्रैमासिक परीक्षा को लेकर भी विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। परीक्षा की आगामी तिथि के संबंध में पृथक से आदेश जारी किया जाएगा।

विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील

विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की गई है कि परीक्षा की नई तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए अपने विद्यालय अथवा संबंधित विभाग की ओर से जारी सूचना पर नजर बनाए रखें।

 

Social Share

Advertisement