ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • ‘वाराणसी’ के बाद प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, बायोपिक फिल्म में हुई एंट्री! अहम किरदार निभाएंगी एक्ट्रेस

‘वाराणसी’ के बाद प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, बायोपिक फिल्म में हुई एंट्री! अहम किरदार निभाएंगी एक्ट्रेस

1 month ago
68

प्रियंका चोपड़ा ‘वाराणसी’ से बॉलीवुड में वापसी के बाद अब मीरा नायर की निर्देशित फिल्म में काम कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रही हैं। एक ओर वह लगातार हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में भी उनकी वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

‘वाराणसी’ से बॉलीवुड में वापसी

करीब छह साल बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Upcoming Movie) निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है।

अमृता शेरगिल की बायोपिक में एंट्री

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा अब एक और बड़ी बायोपिक का हिस्सा बनने जा रही हैं। यह फिल्म मशहूर चित्रकार अमृता शेरगिल के जीवन पर आधारित होगी, जिसका टाइटल ‘अमरी’ (Amri) बताया जा रहा है। अमृता शेरगिल को 20वीं सदी की सबसे प्रमुख महिला चित्रकारों में गिना जाता है।

मीरा नायर के साथ पहला सहयोग

इस फिल्म का निर्देशन मीरा नायर कर रही हैं। खास बात यह है कि प्रियंका इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं अभिनेत्री तान्या मानिकतला फिल्म में लीड रोल में होंगी। यह प्रोजेक्ट प्रियंका और मीरा नायर का पहला सहयोग है।

इंटरनेशनल स्तर पर रिलीज की तैयारी

फिल्म को भारत के साथ-साथ हंगरी और फ्रांस में भी बड़े स्तर पर रिलीज करने की योजना है। ऐसे में प्रियंका की ग्लोबल पहचान इस फिल्म के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।

अमृतसर में पूरी की शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म के अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। वह हैदराबाद में ‘वाराणसी’ की शूटिंग के बाद सीधे अमृतसर पहुंचीं, जहां उन्होंने दो दिनों तक शूटिंग की। फिल्म की कहानी और उनके किरदार को लेकर फिलहाल मेकर्स ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Social Share

Advertisement