ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुए बाहर, जानें किसे मिली जगह

IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुए बाहर, जानें किसे मिली जगह

1 month ago
70

IPL 2026: आईपीएल के मौजुदा सीजन के बीच मुंबई इंडियंस (MI) को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर कंधे की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान बाउंड्री पर कैच लेने की कोशिश में लगी थी।

चोट के बाद मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि सैंटनर टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जिससे मुंबई इंडियंस की रणनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है। सैंटनर टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभा रहे थे।

केशव महाराज को मिला मौका

मुंबई इंडियंस ने सैंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया है। आईपीएल की ओर से 27 अप्रैल को जारी आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की गई।

आईपीएल ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने केशव महाराज को मिचेल सैंटनर के स्थान पर साइन किया है, जिन्हें कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे महाराज

गौरतलब है कि IPL 2026 के ऑक्शन में केशव महाराज अनसोल्ड रह गए थे और किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा था। अब मुंबई इंडियंस ने उन्हें 75 लाख रुपये में स्क्वॉड में शामिल किया है।

महाराज पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2024 में दो मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 6 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।

मुंबई के लिए बड़ा नुकसान

सैंटनर का बाहर होना मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह टीम के संतुलन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते थे। अब सभी की नजर इस बात पर है कि केशव महाराज इस मौके का कितना फायदा उठा पाते हैं।

Social Share

Advertisement