• Chhattisgarh
  • लापरवाही पड़ी भारी, जिला शिक्षा डीईओ अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित

लापरवाही पड़ी भारी, जिला शिक्षा डीईओ अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित

4 months ago
154

महासमुंद। महासमुंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने यह बड़ी कार्रवाई प्रश्नपत्र विवाद, लापरवाही और विभिन्न अनियमितताओं को लेकर की है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्रों के मामले में गंभीर गड़बड़ियां सामने आई थीं, जिसके बाद जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच में सामने आया है, कि लापरवाही और प्रशासनिक चूक पाए जाने पर शासन ने तत्काल प्रभाव से विजय कुमार लहरे को सस्पेंड कर दिया। स्कूल शिक्षा विभाग ने 27 अप्रैल को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। वहीं, प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए बी.एल. देवांगन को महासमुंद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है, और अन्य अधिकारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

 

Social Share

Advertisement