ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानिए रायपुर में कैसा रहेगा मौसम…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानिए रायपुर में कैसा रहेगा मौसम…

2 months ago
86

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक-दो जगह पर अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। शनिवार को ओलावृष्टि हो सकती है। 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

शुक्रवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका उत्तरी मध्य प्रदेश से उत्तरी विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। एक ऊपरी-वायु चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यानम और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी के मध्य स्थित है। इनके प्रभाव से प्रदेश में शनिवार को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Social Share

Advertisement