ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • गर्मी में घर को ठंडा और हवा को प्यूरिफाई करने में ये प्लांट्स करेंगे मदद, आप भी घर में जरूर लगायें …

गर्मी में घर को ठंडा और हवा को प्यूरिफाई करने में ये प्लांट्स करेंगे मदद, आप भी घर में जरूर लगायें …

2 months ago
97

मार्च के साथ ही तेज गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और घर को ठंडा रखने के किए हमारे घरों में कूलर, एसी भी शुरू हो गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी के मौसम में “ग्रीन कूलिंग” के लिए पौधे भी मददगार होते हैं. गर्मी में इन प्लांट को घर में लगायें तो न सिर्फ घर को ठंडा रखने में मदद करते हैं बल्कि हवा को भी साफ करते हैं. तो आइये जानते हैं कौन से हैं वो पौधे.

इंडोर और एयर प्यूरीफायर पौधे

  • स्नेक प्लांट 
रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है, बहुत कम देखभाल में चलता है.
  • एलोवेरा 
हवा को शुद्ध करता है और गर्मी में ठंडक का एहसास देता है.
  • मनी प्लांट 
हवा से टॉक्सिन हटाता है और कमरे में नमी बनाए रखता है.
  • अरेका पाम नेचुरल ह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है, कमरे को ठंडा रखने में मददगार.
  • पीस लिली 
एयर प्यूरीफिकेशन के लिए बहुत प्रभावी, साथ ही दिखने में सुंदर.
  • स्पाइडर प्लांट 
छोटे स्पेस के लिए बढ़िया, हवा को साफ करता है.

बालकनी और आउटडोर पौधे

  • मोगरा-खुशबूदार फूल, गर्मी में भी ताजगी बनाए रखता है.
  • बोगनवेलिया-तेज धूप में भी खिलता है, बहुत कम पानी में चलता है.
  • गुड़हल-बड़े और रंगीन फूल, बालकनी को खूबसूरत बनाते हैं.
  • तुलसी -धार्मिक महत्व के साथ-साथ हवा को शुद्ध करती है.
  • पोर्टुलाका -गर्मी में खिलने वाला लो-मेंटेनेंस फूल.

कूलिंग बढ़ाने के टिप्स

  1. पौधों को खिड़की या बालकनी के पास रखें.
  2. ग्रुप में पौधे रखने से ठंडक ज्यादा महसूस होती है.
  3. मिट्टी को नम रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें.
  4. बड़े पत्तों वाले पौधे ज्यादा हीट एब्जॉर्ब करते हैं.
Social Share

Advertisement