• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता आशीष तिवारी ने उत्तीर्ण की सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठित एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (AoR) परीक्षा

छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता आशीष तिवारी ने उत्तीर्ण की सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठित एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (AoR) परीक्षा

5 months ago
151

रायपुर 28 फरवरी 2026 भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड’ (AoR) परीक्षा, 2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बड़ी सफलता हासिल की है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 26 फरवरी 2026, गुरुवार को जारी किए गए परिणामों के अनुसार, जून 2025 में आयोजित इस कठिन परीक्षा में देश भर से कुल 1575 अधिवक्ता सम्मिलित हुए थे। इनमें से मात्र 207 अधिवक्ताओं को ही उत्तीर्ण घोषित किया गया है, जिनमें आशीष तिवारी ने अपनी जगह बनाकर राज्य का गौरव बढ़ाया है।

आशीष तिवारी ने हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर से विधि स्नातक (LL.B.) की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने वर्ष 2016 में अपने विधिक करियर की शुरुआत की थी। आशीष ने भारत के पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एवं सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विवेक कृष्णा तन्खा के मार्गदर्शन में दिल्ली से वकालत के गुर सीखे और वर्तमान में वे विधिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर कानूनी जगत के मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

Social Share

Advertisement