ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • भाजपा सदस्यता अभियान: सीएम साय 3 सितंबर को मुहिम की करेंगे शुरुआत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मिली विशेष जिम्मेदारी…

भाजपा सदस्यता अभियान: सीएम साय 3 सितंबर को मुहिम की करेंगे शुरुआत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मिली विशेष जिम्मेदारी…

2 years ago
123

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के प्रदेश महामंत्री और समस्त मोर्चा प्रभारी भरतलाल वर्मा ने आगामी 3 सितंबर को आयोजित होने वाले भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत के बारे में जानकारी दी. भरतलाल वर्मा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हाथों किया जाएगा. इसके अगले दिन 3 सितंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करेंगे और अभियान की शुरुआत करेंगे.

Social Share

Advertisement