ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • गद्दा गोदाम में लगी भीषण आग, दो लोगों की जलकर मौत

गद्दा गोदाम में लगी भीषण आग, दो लोगों की जलकर मौत

2 years ago
99

रायपुर: राजधानी के गोंदवारा स्थित श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप प्रो कम्पनी के गद्दा गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. इस भीषण आग में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची है.

गद्दा फैक्ट्री के संचालक महेश चंद्रलानी, बिलासपुर निवासी बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा कि गोदाम में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिसमें से 5 को बचाया गया. सरोरा निवासी 2 महिलाओं यमुना और रामेश्वरी की जलने से मृत्यु हुई है. पुलिस और शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. दमकल की टीम आग पर काबू पा लिया है.

Social Share

Advertisement