ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • डिप्टी सीएम साव ने कहा – कांग्रेस अपने महिला प्रवक्ता के साथ न्याय नहीं कर सकती तो देश की महिलाओं को क्या न्याय देगी…

डिप्टी सीएम साव ने कहा – कांग्रेस अपने महिला प्रवक्ता के साथ न्याय नहीं कर सकती तो देश की महिलाओं को क्या न्याय देगी…

2 years ago
139

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पार्टी में महिला के अपमान को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में उनकी राष्ट्रीय स्तर की महिला प्रवक्ता ही सुरक्षित नहीं है ताे क्या कांग्रेस के राज में महिलाएं सुरक्षित रह पाएंगी? कांग्रेस अपने महिला प्रवक्ता के साथ न्याय नहीं कर सकती तो देश की महिलाओं को क्या न्याय देगी.

साव ने कहा कि जो महिलाओं को अपने घर में सम्मान नहीं दे पा रहे, जिस पार्टी की महिलाओं की सिसकियां उनके कार्यालयों में गूंजती हो, उस पार्टी से महिला सुरक्षा की अपेक्षा बेमानी है.

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा, कांग्रेस नारी सम्मान और नारी न्याय की बात करती है. वहीं जिस तरह से राधिका खेड़ा का कांग्रेस भवन के अंदर रोते हुए वीडियो सामने आया है. उन्हें उस परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है, ये बताता है कि कांग्रेस में महिलाओं का क्या सम्मान है. कांग्रेस देश की आधी आबादी महिलाओं का सम्मान नहीं करती है. पुरुषवादी मानसिकता अभी तक हावी है. कांग्रेस महिला विरोधी है, ये स्पष्ट हो गया है.

Social Share

Advertisement