- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भारतीय नौसेना दिवस पर दी बधाई
विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भारतीय नौसेना दिवस पर दी बधाई
5 years ago
209
0

रायपुर, 4 दिसंबर 2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने देशवासियों को भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर बधाई दी है।
डॉ महंत ने कहा कि, भारतीय नौसेना देश की सैन्य ताकत का बहुत अहम हिस्सा है। यह देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है। भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी भारतीय नौसेना का अहम योगदान है।