- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- कांग्रेस को झटका, पूर्व सांसद कीर्ति आजाद आज थामेंगे टीएमसी का दामन
कांग्रेस को झटका, पूर्व सांसद कीर्ति आजाद आज थामेंगे टीएमसी का दामन
5 years ago
209
0

नई दिल्ली, 23 नवंबर 2021/ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं, लेकिन इस मुलाकात से पहले ही उन्होंने कांग्रेस को करारा झटका दे दिया है। खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद कीर्ति आजाद आज कांग्रेस का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। संभव है कि ममता बनर्जी की ही मौजूदगी में वह टीएमसी में शामिल हों। 26 साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहने वाले पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने पार्टी से किनारा कर लिया था। वह करीब तीन साल पहले भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कीर्ति बिहार के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। वे दिल्ली से एक बार विधायक और दरभंगा से तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।