• breaking
  • Chhattisgarh
  • विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर किया स्मरण।

विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर किया स्मरण।

5 years ago
197

रायपुर, 31 अक्टूबर 2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद करते हुए स्मरण किया।

डॉ महंत ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। भारत की आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने। बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहाँ की महिलाओं ने सरदार की उपाधि प्रदान की। आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए पटेल को भारत का बिस्मार्क और लौह पुरूष भी कहा जाता है।

वल्लभ भाई पटेल एक भारतीय बैरिस्टर और राजनेता थे, और भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस के मुख्य नेताओ में से एक थे और साथ ही भारतीय गणराज्य के संस्थापक जनको में से एक थे। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होंने देश की आज़ादी के लिये कड़ा संघर्ष किया था और देश को एकता के सूत्र में बांधने में उन्होंने काफी योगदान दिया था, उन्होंने भारत को एकता के सूत्र में बांधने और आज़ाद बनाने का सपना देखा था।

भारत के देशभक्तों में एक अमूल्य रत्न सरदार पटेल को भारत सरकार ने सन 1991 में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया, आज सरदार वल्लभ भाई पटेल हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।

Social Share

Advertisement