ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • दिल्ली की फ्लाइट छोड़कर सीधे विधानसभा भवन पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पुनिया, सिंहदेव-बृहस्पत विवाद सुलझाने का कर रहे हैं प्रयास

दिल्ली की फ्लाइट छोड़कर सीधे विधानसभा भवन पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पुनिया, सिंहदेव-बृहस्पत विवाद सुलझाने का कर रहे हैं प्रयास

5 years ago
191

 

 

 

 

रायपुर  26 जुलाई 2021/ राजधानी रायपुर से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया अपनी दिल्ली की नियमित फ्लाइट को छोड़कर सीधे विधानसभा पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कक्ष में विधायक-मंत्री मामले पर चर्चा जारी है। कुछ देर पहले विधायक बृहस्पत सिंह मुख्यमंत्री के कक्ष से निकलकर सदन के अंदर गए हैं। यहां वे मुख्यमंत्री के कक्ष में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और बृहस्पत से चर्चा कर रहे हैं और विवाद का हल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

बता दें कि तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे पीएल पुनिया को सोमवार शाम दिल्ली रवाना होना था। इस बीच विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमला, हमले के बाद विधायक बृहस्पत सिंह का रविवार रात मंत्री टीएस सिंहदेव पर लगाए गए गंभीर आरोपों से घमासान मच गया है। सोमवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। पूरा दिन इस मामले की भेंट चढ़ा।

 

Social Share

Advertisement