- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- मंत्री कवासी लखमा के बयान पर BJP महिला मोर्चा नाराज, शराबबंदी हुई तो कांग्रेसियों को बांधेंगी राखी
मंत्री कवासी लखमा के बयान पर BJP महिला मोर्चा नाराज, शराबबंदी हुई तो कांग्रेसियों को बांधेंगी राखी
5 years ago
165
0
रायपुर 25 जुलाई 2021/ आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बयान पर BJP महिला मोर्चा ने नाराजगी जताई है, महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान करने का आरोप लगाया है। पिछले दिनों डी पुरंदेश्वरी के नाम पर मंत्री लखमा की जुबान फिसल गई थी, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के नाम को लेकर BJP महिला मोर्चा ने आक्रोश जाहिर किया है।
BJP महिला मोर्चा ने कहा है कि अब वे राज्य में पूर्ण शराबबंदी का मामला उठाएगी, क्राइम के मामले में छत्तीसगढ़ 10वें नम्बर पर है, रक्षाबंधन से पहले पूर्ण शराबबंदी करने की मांग की जाएगी। शराबबंदी हुई तो महिला मोर्चा कांग्रेसियों को राखी बांधेंगी।

