ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में बर्फीली हवाओं से गिरा पारा, दिसंबर के पहले हफ्ते से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ में बर्फीली हवाओं से गिरा पारा, दिसंबर के पहले हफ्ते से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

2 years ago
74

रायपुर। पहाड़ी इलाकों से सीधी बर्फीली हवा आ रही है। इसका ज्यादा असर प्रदेश के उत्तरीय इलाके में ज्यादा पड़ रहा है। प्रदेश के उत्तरीय जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा।

अब हिमाचल प्रदेश में भी बर्फ गिर रही है। उत्तरीय हवा की रफ्तार बढ़ने का अनुमान है। ऐसा होता है तो दिसंबर के पहले सप्ताह से ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता, जो पूरे महीने बना रहेगा।

मौसम का बड़ा बदलाव दुर्ग में दिन का पारा 30.4 डिग्री सामान्य से अधिक और रात का पारा 11.4 डिग्री समान्य से 5.8 डिग्री तक गिर गया है।

ऐसा रहेगा मौसम

बुधवार को रायपुर में आसमान साफ रहने की सांभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 14 डिग्री के आसपास रहने की सांभावना है। आगामी दो दिनों में छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

हवा में आ रही है नमी

उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, साथ ही वातावरण के मध्य स्तर में नमी आ रही है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में 29 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी रह सकता है।

मध्य क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ हल्की वृद्धि का ट्रेंड रहने की संभावना है। बस्तर संभाग और उससे लगे जिले में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

Social Share

Advertisement