ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, कांग्रेस ने कहा अवसरवादी हैं भाजपाई

राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, कांग्रेस ने कहा अवसरवादी हैं भाजपाई

3 years ago
90

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सांसद सरोज पाण्डेय, सांसद सुनील सोनी और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राज्यपाल से मिलेंगे। - Dainik Bhaskar

रायपुर, 09 सितंबर 2023/ भाजपा के नेताओं ने आज प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों, गैंगरेप की बढ़ती घटनाओं को लेकर राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। आज शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में भाजपा राज्यपाल से मुलाकात की और प्रदेश के कुशासन, बढ़ते अपराधों, महिला असुरक्षा आदि मुद्दों पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ शिकायत की।

इस बारे में कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा अवसरवादी राजनीति करती है. एनसीआरबी के आकड़ो में अपराध की कमी है. ये केन्द्र का आंकड़ा है। भाजपा को इतनी चिंता है तो भाजपा उन लोगों को हटा दे जिन पर अनाचार के आरोप लगे हैं।

Social Share

Advertisement