ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • राहुल गांधी ने केंद्रीय कैबिनेट विस्तार के बाद कसा तंज, कहा- मंत्रियों की संख्या बढ़ी है वैक्सीन की नहीं

राहुल गांधी ने केंद्रीय कैबिनेट विस्तार के बाद कसा तंज, कहा- मंत्रियों की संख्या बढ़ी है वैक्सीन की नहीं

5 years ago
210

 

 

रायपुर 11 जुलाई 2021/ केन्द्र की मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर तंज कसा है। राहुल ने ट्वीट किया है कि मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने वैक्सीन के संबंध में कहा था कि जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आईं। इस ट्वीट के जवाब में डॉ. हर्षवर्धन ने पलटवार किया था। हर्षवर्धन ने कहा था कि जुलाई में वैक्सीन की उपलब्धता पर मैंने आंकड़े पेश किए, राहुल गांधी की समस्या क्या है? क्या वो पढ़ते नहीं हैं? क्या वो समझते नहीं हैं? अहंकार और अज्ञानता के वायरस का कोई टीका नहीं है, कांग्रेस को अपने नेतृत्व पर विचार करना चाहिए।

 

Social Share

Advertisement