ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • मोहसिन नकवी की फिर इंटरनेशनल बेइज्जतीः एशिया कप-2026 जीतने के बाद इंडिया विमंस टीम ने नहीं ली ट्रॉफी, स्टेज पर इंतजार करते रह गए नकवी

मोहसिन नकवी की फिर इंटरनेशनल बेइज्जतीः एशिया कप-2026 जीतने के बाद इंडिया विमंस टीम ने नहीं ली ट्रॉफी, स्टेज पर इंतजार करते रह गए नकवी

7 hours ago
33

Womens Asia Cup 2026: एशियन क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) की टीम इंडिया ने एक बार फिर इंटरनेशनल बेइज्जती की है। महिला एशिया कप-2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। हालांकि इंडिया विमंस टीम (India Women Team) ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्राफी लेने से इनकार कर दिया। एशियन क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तान का गृह मंत्री मोहसिन नकवी स्टेज पर इंतजार करते रहे गए। इसके चलते नकवी को एक बार फिर मंच पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम के रुख के चलते नकवी केवल उपविजेता श्रीलंका को चेक सौंपे और वहां से चले गए। इसके बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी बिना ट्रॉफी दिए खत्म हो गई। इस घटना ने 2025 मेंस एशिया कप फाइनल के बाद का दृश्य याद दिलाया। हालांकि फर्क यह था कि इस बार मोहसिन नकवी ट्रॉफी अपने साथ लेकर नहीं गए।

फाइनल मैच के बाद हुई प्रेजेंटेशन सेरेमनी में सिर्फ श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल और सम्मान दिया गया। मैच के बाद नकवी मंच पर पहुंचे और श्रीलंकाई टीम को रनर-अप अवार्ड प्रदान या। इसके बाद श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू को रनर-अप चेक सौंपा. अट्टापट्टू द्वारा परवेज महारूफ से बात करने के तुरंत बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी खत्म कर दी गई और इसके तुरंत बाद वह ग्राउंड से बाहर चले गए। दूसरी ओर टीम इंडिया मैच समाप्त होने के बाद सीधे ड्रेसिंग रूम चली गई थी। उन्हें कोई मेडल या ट्रॉफी नहीं मिली।

मैच से पहले जताई गई थी इसकी आशंका

मैच से पहले ही इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि अगर भारत जीतता है, तो मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने को लेकर विवाद छिड़ सकता है। पिछले साल पुरुष एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी। उस दौरान भी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। अंत में टीम इंडिया ने सिर्फ चैंपियंस के बैनर और बिना ट्रॉफी के जश्न मनाया था।

मोहसिन नकवी ने नहीं किया कोई एक्स्ट्रा ड्रामा

2025 मेंस एशिया कप फाइनल के बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी ही अपने साथ लेकर मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि इस बार ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल और रनर-अप का चेक देने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए। वो इस बार ट्रॉफी लिए बिना ही चले गएष बाद में टीम के कोच अमोल मजूमदार ने खुलासा किया कि नकवी के हाथों से ट्रॉफी ना लेना पूर्णतः BCCI का फैसला था।

भारत ने एकतरफा अंदाज में जीता खिताब

फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी 129 रन की साझेदारी कर डाली। शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। वहीं, स्मृति मंधाना ने 59 रनों की एक शानदार पारी खेली। इसके जवाब में पूरी श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 111 रन ही जोड़ सकी और ऑलआउट हो गई।  श्री चरणी ने सबसे ज्यादा 4 बल्लेबाजों को आउट किया।

Social Share

Advertisement