ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : 5 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : 5 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

2 months ago
105

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। पेंड्रारोड में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Social Share

Advertisement