- Home
- Chhattisgarh
- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम…
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम…
2 months ago
84
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। किसानों को भी फसल और मवेशियों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की हिदायत दी गई है।
क्या करें और क्या न करें
- खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।
- बिजली कड़कने के समय खुले मैदान में न रहें।
- पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूरी बनाकर रखें।
- मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सीमित उपयोग करें।