• Chhattisgarh
  • डीजल-पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सीएम साय ने जताया पीएम मोदी का आभार, कहा- मिलेगी व्यापक राहत…

डीजल-पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सीएम साय ने जताया पीएम मोदी का आभार, कहा- मिलेगी व्यापक राहत…

4 months ago
144

रायपुर। केंद्र सरकार ने डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र 3 रुपए प्रति लीटर करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में कहा कि इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केंद्र सरकार द्वारा आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न बढ़ने देना एक बड़ी संवेदनशील पहल है, जो आमजन के जीवन को सीधे प्रभावित करेगी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्णय ले रही है. यह फैसला प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशवासियों के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है.

 

Social Share

Advertisement