ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन के कलेक्शन से हिली फिल्म इंडस्ट्री

Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन के कलेक्शन से हिली फिल्म इंडस्ट्री

3 months ago
122

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त (Dhurandhar 2 Worldwide Collection) शुरुआत कर सभी को चौंका दिया।

पहले दिन किया धमाकेदार कलेक्शन

फिल्म से पहले दिन 60 से 70 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि, धुरंधर 2 ने इन सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा सभी भाषाओं को मिलाकर है, जो फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।

पेड प्रिव्यू से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यू में ही 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इस मजबूत शुरुआत ने संकेत दे दिया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है, और पहले दिन के आंकड़ों ने इसे सच साबित कर दिया।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी रहा शानदार

फिल्म का ग्लोबल प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा। धुरंधर 2 ने पहले दिन 240 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया, जो इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल करता है।

अलग-अलग भाषाओं में प्रदर्शन

फिल्म की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा हिंदी वर्जन से आया। वहीं, तेलुगु में 2.12 करोड़, तमिल में 1.16 करोड़, कन्नड़ में 8 लाख और मलयालम में 9 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।

कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

धुरंधर 2 ने जवान, पठान और एनिमल जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। साथ ही इसने RRR, बाहुबली 2, कल्कि 2898 एडी और केजीएफ चैप्टर 2 के पहले दिन के ग्लोबल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

 

Social Share

Advertisement