ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • अफीम की खेती पर आर-पार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा भाजपा दफ्तर, जमकर हुई झूमाझटकी

अफीम की खेती पर आर-पार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा भाजपा दफ्तर, जमकर हुई झूमाझटकी

11 hours ago
34

अंबिकापुर।  छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मुद्दे को लेकर सियासत गरमा गई है। अंबिकापुर में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया, इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। हालात को देखते हुए भाजपा कार्यालय के सामने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

दरअसल, दुर्ग और बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने अंबिकापुर में भाजपा कार्यालय का घेराव करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में अवैध अफीम की खेती और नशे का कारोबार फल-फूल रहा है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से नशे के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं, वह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि दुर्ग सहित बलरामपुर जिले में कई एकड़ में अफीम की खेती का मामला सामने आना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।कांग्रेस ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पूरे मामले को लेकर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है।

 

Social Share

Advertisement