ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • T20 World Cup 2026 : Team India को फाइनल में पहुंचाने वाले 4 मैच विनर, एक ने बल्ले तो बाकी तीन ने गेंद से बरपाया कहर

T20 World Cup 2026 : Team India को फाइनल में पहुंचाने वाले 4 मैच विनर, एक ने बल्ले तो बाकी तीन ने गेंद से बरपाया कहर

17 hours ago
32

Team India’s Victory Four Heroes : टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर चुकी है. सूर्या ब्रिगेड ने ग्रुप स्टेज के पहले चारों मैच जीते थे, फिर सुपर 8 का पहला मुकाबला गंवाया, लेकिन फिर टीम ने वापसी की और सुपर 8 के दोनों मैचों और सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज की. टीम को फाइनल में पहुंचाने में चार खिलाड़ियों ने अहम रोल अदा किया. ये वही मैच विनर हैं, जो लगभग हर मैच में योगदान देते आए हैं. इन हीरो में संजू सैमसन इकलौते बल्लेबाज हैं, जबकि 2 गेंदबाज और एक ऑलराउंडर का नाम है. इन चारों ने ही जरूरत पड़ने पर टीम को न सिर्फ मुश्किल से निकाला बल्कि जीत भी दिलाई.

टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने वाले चार हीरो

  1. संजू सैमसन

सबसे पहला नाम संजू सैमसन का है, जिन्होंने इस एडिशन में कुल 4 मैच खेले और 232 रन बना दिए. वो आखिरी दो मैचों में भारत की जीत के हीरो रहे. सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो के मैच में 50 बॉल पर 10 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 97 रन बनाए थे. उनकी इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने 196 रन चेज करके सेमीफाइनल में एंट्री मारी थी.

  1. जसप्रीत बुमराह

दूसरा नाम दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है, जो इस एडिशन में टीम के लिए ‘संकटमोचक’ रहे हैं. वो अब तक 7 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं, लेकिन उनका इंपैक्ट काफी ज्यादा रहा है. सेमीफाइनल में 254 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड के युवा बैटर जैकब बेथेल मैच छीन रहे थे, तब बुमराह ने अपने अंतिम दो ओवरों में महज 14 रन दिए और दबाव बनाया. 18वें ओवर में सिर्फ 6 रन देकर उन्होंने मैच का रुख मोड़ दिया और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया.

  1. हार्दिक पांड्या

तीसरा नाम हार्दिक पांड्या का है, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया है. वो इस एडिशन में 8 विकेट लेने के अलावा 199 रन बना चुके हैं. हार्दिक आखिरी के ओवरों में छक्कों की बारिश करते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने मात्र 12 गेंदों पर 27 रन बनाकर स्कोर को 250 के पार पहुंचाया था. जब-जब विकेट की दरकार होती है तो हार्दिक कप्तान सूर्या की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं.

  1. वरुण चक्रवर्ती

इस मिस्ट्री स्पिनर ने भी खास योगदान दिया है. वरुण भले ही सेमीफाइनल में महंगे साबित हुए हों (4 ओवर में 64 रन), लेकिन वे इस वर्ल्ड कप में 13 विकेटों के साथ भारत के टॉप विकेट-टेकर हैं. ग्रुप स्टेज के चार मैचों में उन्होंने 9 शिकार कर लिए थे, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनकी फॉर्म चिंता का विषय रही है. लेकिन इस एडिशन में उनके खास योगदान को इग्नोर नहीं किया जा सकता. अब वरुण फाइनल जैसे बड़े मैच में बढ़िया प्रदर्शन के साथ इस टूर्नामेंट को खत्म करना चाहेंगे.

Social Share

Advertisement