ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • धान खरीदी के अंतर की राशि पर सियासत : BJP के बयान पर पूर्व CM बघेल का पलटवार, कहा- किसानों को मिल रहे पैसे से इतनी जलन क्यों?

धान खरीदी के अंतर की राशि पर सियासत : BJP के बयान पर पूर्व CM बघेल का पलटवार, कहा- किसानों को मिल रहे पैसे से इतनी जलन क्यों?

3 months ago
118

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धान की अंतर राशि के एकमुश्त भुगतान को लेकर सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा के सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी पारा बढ़ गया है. पंकजा झा के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सरकार ने खाद, पर्याप्त बिजली नहीं दी लेकिन उन्होंने पसीना बहाकर धान उगाया. किसानों को मिल रहे पैसे से इतनी जलन क्यों?

पंकज झा के बयान पर पूर्व सीएम बघेल का पलटवार

मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रदेश के किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई धान के अंतर की राशि को लेकर भूपेश बघेल पर तंज कसा. पोस्ट में बघेल को योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी बताया गया. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए एक्स पर पोस्ट जारी किया. भूपेश बघेल ने लिखा कि हां जी, हुए मालामाल! किसान हैं तो माल उगाया और बेचा तो माल आया! विष्णु देव सरकार ने खाद नहीं दिया, पर्याप्त बिजली नहीं दी, फिर भी हमने पसीना बहाया और धान उगाया. हमारी सरकार की कोशिश थी कि मेहनतकश किसानों को उनकी उपज का पैसा मिले. ईमानदारी से वादा निभाया तो हर किसान को पैसा मिलने लगा. भाजपा के 15 साल के राज में तो किसान आत्महत्या कर रहे थे. हमने किसानों को सम्मान दिया, हक़ का पैसा दिया.

उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा किस मुंह से बात कर रही है? पीएम मोदी ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे. हो गई दोगुनी? और किसानों को मिल रहे पैसे से आपको इतनी जलन क्यों? इसे “माल” क्यों कह रही है भाजपा? ये “पनामा” या “तावड़े” का माल नहीं किसानों की मेहनत का पैसा है जी. शर्मिंदा होना चाहिए भाजपा को.

 

Social Share

Advertisement