ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • SL vs PAK T20 World Cup 2026: करो या मरो वाले मुकाबले में आज पाकिस्तान के सामने होगी श्रीलंका की चुनौती, जानिए कैसा है पल्लेकेले की पिच का हाल, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

SL vs PAK T20 World Cup 2026: करो या मरो वाले मुकाबले में आज पाकिस्तान के सामने होगी श्रीलंका की चुनौती, जानिए कैसा है पल्लेकेले की पिच का हाल, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

7 days ago
42

SL vs PAK T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 ग्रुप 2 में सेमीफाइनल की दौड़ रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब आज शाम पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। श्रीलंका ने सुपर-8 स्टेज में अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें उसे दोनों में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में श्रीलंका आज का मैच जीतकर अपने अभियान का सम्मानजनक अंत करना चाहेगा। वहीं पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ का है। उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए न सिर्फ जीत, बल्कि बड़ी जीत की दरकार है।

पाकिस्तान को जीत के लिए करना होगा ये काम

पाकिस्तान के लिए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के खिलाफ 64 रनों से जीत जरूरी है और रन चेज़ 13.1 ओवर में पूरी करनी होगी। यदि ऐसा हुआ, तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचेगा, अन्यथा न्यूजीलैंड अंतिम-चार में अपनी जगह पक्की कर लेगा।

मैच में बारिश हुई तो क्या होगा ?

फैन्स के बीच यह सवाल है कि अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो क्या होगा। नियमों के अनुसार, पाकिस्तान केवल 2 अंक ही हासिल करेगा और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जाएगा। ऐसे में पाकिस्तानी फैन्स को ‘कुदरत का खेल’ फिलहाल अपने पक्ष में नहीं दिख रहा।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी ?

श्रीलंका और पाकिस्तान T20I क्रिकेट में अब तक 24 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 14 जीत दर्ज की हैं, जबकि श्रीलंका को 10 बार सफलता मिली। आंकड़ों के लिहाज से पाकिस्तान आगे है, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में दबाव और परिस्थितियाँ अक्सर इतिहास को बदल देती हैं।

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पिच स्पिन-फ्रेंडली मानी जाती है। स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, जबकि तेज गेंदबाज भी मदद महसूस करेंगे। बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में सतर्क रहना होगा, लेकिन एक बार सेट हो जाने पर बड़ी पारी खेल सकते हैं। पिछले इंग्लैंड और पाकिस्तान मैच में भी यही देखा गया, जहां हैरी ब्रूक ने शतक जड़ा, जबकि अन्य बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। पल्लेकेले में अब तक कुल 35 टी20 मैच हुए हैं, जिनमें पहली बल्लेबाजी वाली टीम ने 17 और दूसरी बल्लेबाजी वाली टीम ने 15 मुकाबले जीते हैं।

श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11:

पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, जनिथ लियानागे, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11:

साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफ़रीदी, उस्मान तारीक, अबरार अहमद

मैच कहां देखें लाइव?

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें। पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें, ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके। इसके साथ ही Lalluram.com वेबसाइट पर भी मैच का लाइव स्कोर उपलब्ध रहेगा।

Social Share

Advertisement