ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • पूर्व नक्सलियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, आसंदी ने समाज की मुख्य धारा में लौटने पर दी शुभकामनाएं…

पूर्व नक्सलियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, आसंदी ने समाज की मुख्य धारा में लौटने पर दी शुभकामनाएं…

1 week ago
57

रायपुर। शासन की नीति के तहत पुनर्वास करने वाले 120 समर्पित नक्सली आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहुंचकर कार्यवाही देखी. इस दौरान आसंदी ने समाज की मुख्य धारा में लौटने पर शुभकामनाएं दी.

विधानसभा पहुंचे 120 समर्पित नक्सलियों में 66 पुरुष और 54 महिलाएं शामिल थीं. इनमें 6 पूर्व सेंट्रल कमेटी के मेंबर रूपेश, बसवा, चैतू, ललिता, राजू भी शामिल थे. एक तरफ जहां नक्सल संगठन में सामान्य सदस्य रहे समर्पित नक्सलियों ने दर्शक दीर्घा तो दूसरी ओर सेंट्रल कमेटी में लीडर रहे नक्सलियों ने अध्यक्षीय दीर्घा में बैठकर कार्यवाही देखी.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक दिन है. इतिहास में आज का दिन दर्ज हो गया. लोकतंत्र में ऐसे पुर्नवास करने वाले नक्सलियों का स्वागत अभिनंदन है.

 

Social Share

Advertisement