- Home
- Chhattisgarh
- Border 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, सनी देओल स्टारर फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी छाई… धुरंधर का रिकॉर्ड टूटा!
Border 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, सनी देओल स्टारर फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी छाई… धुरंधर का रिकॉर्ड टूटा!

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को भावुक कर रही है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को न सिर्फ सराहना मिल रही है, बल्कि कमाई के मामले में भी यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2 Box Office Collection) अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म की कहानी, भावनात्मक दृश्य और दमदार संवाद दर्शकों की आंखें नम कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी भरपूर सराहना मिल रही है।
ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत
बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की। हालांकि यह 2025 में रिलीज हुई छावा के ओपनिंग रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई, लेकिन इसने हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म धुरंधर का ओपनिंग डे रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया। पहले दिन फिल्म ने भारत में 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
विदेशों में भी दमदार प्रदर्शन
गल्फ कंट्रीज में बैन के बावजूद बॉर्डर 2 ने विदेशों में शानदार कमाई की। ओपनिंग डे पर दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा, जो धुरंधर के रिकॉर्ड से भी आगे था। इससे साफ है कि फिल्म का क्रेज भारत के बाहर भी देखने को मिल रहा है।
शनिवार को कमाई में आया उछाल
वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और तेजी देखने को मिली। शनिवार को बॉर्डर 2 ने भारत में 40.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सैकनिल्क के अनुसार, दो दिनों में दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 95.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
दो दिन का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने विदेशी बाजार में करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, भारत में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन लगभग 72.69 करोड़ रुपये हो चुका है। शनिवार को आई जबरदस्त तेजी को देखते हुए माना जा रहा है कि रविवार और सोमवार (गणतंत्र दिवस) को फिल्म और ज्यादा कमाई कर सकती है।