ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • सड़क का अभाव : बीमार महिला को नहीं मिली एम्बुलेंस, 3 किमी तक पैदल लेकर चले परिजन, विधायक ने कही ये बात

सड़क का अभाव : बीमार महिला को नहीं मिली एम्बुलेंस, 3 किमी तक पैदल लेकर चले परिजन, विधायक ने कही ये बात

1 year ago
40

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के अंदरूनी इलाकों में आज भी विकास का आभाव है. मूलभूत सुविधाओं की समस्या से लोग परेशान है. इस बीच ताजा मामला कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक के ग्राम बांसाटोला का है. जहां सड़क नहीं होने से इमरजेंसी सेवा के दौरान एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई. जिसके कारण मजबूर होकर परिजनों ने बीमार महिला को 3 किलोमीटर पहाड़ी रास्ते से उठाकर पैदल ले गए. बीमार महिला को एम्बुलेंस  में कांदावानी मेन रोड तक पहुंचाया. मामले में क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा की मामले को लेकर प्रतिक्रया भी सामने आई है.

Social Share

Advertisement