ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • दाऊ चिंताराम टिकरिहा पर बनी फिल्म “छत्तीसगढ़ के भीम चिंताराम” और पुस्तक का हुआ विमोचन, मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- युवाओं को उनके जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा

दाऊ चिंताराम टिकरिहा पर बनी फिल्म “छत्तीसगढ़ के भीम चिंताराम” और पुस्तक का हुआ विमोचन, मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- युवाओं को उनके जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा

1 year ago
63

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के गौरव दाऊ चिंताराम टिकरिहा पर आधारित फिल्म “छत्तीसगढ़ के भीम चिंताराम” रिलीज हो गई और उनके जीवन से जुड़ी गौरव गाथा पर लिखी पुस्तक का विमोचन भी किया गया.

टिकरिहा परिवार से दाऊ चिंताराम टिकरिहा के पुत्र धनेश टिकरिहा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि हमें बड़ा गर्व है कि हम दानवीर धर्मवीर छत्तीसगढ़ के भीम चिंताराम टिकरिहा जी के पुत्र है और उनके वंशज है और उन्होंने जो हमें शिक्षा दिया आज हम उनके बताये मार्ग पर चल रहे हैं आज उनके व्यक्तित्व पर पुस्तक लिखी गई फिल्म बनाया गया यह बडे़ ही सौभाग्य की बात है निश्चित ही इससे समाज के बच्चों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी.
फिल्म के निर्देशक अंशु धुरंधर ने कहा कि बचपन से उनके व्यक्तित्व के बारे में उनके कार्यो के बारे में सुनता था तब से उनके जीवन का अध्ययन कर रहा था कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर और भी लोगों को प्रेरित करने पुस्तक का लेखन व निर्माण किया है यह वैदिक राज युटुब चैनल पर देखने को मिलेगा साथ ही पुस्तक भी बहुत जल्द लोगों को पुस्तक दुकानों में मिल जाएगी.

कार्यक्रम में ग्राम बुड़गहन के प्रतिभाशाली बच्चों का अतिथियों ने सम्मानित किया. वहीं टिकरिहा परिवार द्वारा मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों का शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया.

फिल्म और पुस्तक के शुभारंभ अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि मीर अली मीर, वर्मा समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष खोडसराम कश्यप सहित जनप्रतिनिधि व टिकरिहा परिवार और हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन हेमन्त टिकरिहा ने किया और आए हुए अतिथियों को धन्यवाद दिया.

Social Share

Advertisement