ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में हुए IED ब्लास्ट मामले में NIA की रेड, छापे में ये सामान हुआ जब्त

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में हुए IED ब्लास्ट मामले में NIA की रेड, छापे में ये सामान हुआ जब्त

2 years ago
53

रायपुरः राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले छापामार कार्रवाई की है। टीम ने साल 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव आईईडी विस्फोट मामले में कई स्थानों पर तलाशी ली। रेड के बारे में एजेंसी की तरफ से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी। जिसमें टीम ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और मोबाइल जब्त किए है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान 17 नवंबर के दिन आईईडी विस्फोट हुआ था। यह विस्फोट भाकपा (माओवादी) कार्यकर्ताओं ने उस समय किया गया था। जब मतदानकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों का एक काफिला मतदान के बाद बड़ेगोबरा गांव से लौट रहा था।

एक जवान हुआ था शहीद

छत्तीसगढ़ जांच करने पहुंची एनआईए टीम के एक अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बयान में कहा गया कि नक्सलियों ने 17 नवंबर के दिन नक्सलियों ने चुनाव में लगे दस्ते पर हमला किया था। इस हमले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) एडहॉक 615 बटालियन का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया।

एनआईए ने छत्तीसगढ़ में मारी रेड

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एनआईए की टीमन शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंची। उन्होंने मैनपुर पुलिस थाने के अंतर्गत सुदूर छोटेगोबरा गांव में रेड मारी। प्रदेश के माओवाद प्रभावित संवेदनशील इलाके में नौ संदिग्धों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। एजेंसी ने बताया कि अभियान के दौरान कई मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरण जब्त किये गए है।

बयान में कहा गया कि मार्च में मामले की जांच अपने हाथ में लेने वाली एनआईए ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के कुछ समर्थकों और मददगारों की पहचान संदिग्धों के रूप में की है। जो हमले को अंजाम देने में संगठन का समर्थन करने में शामिल थे।

Social Share

Advertisement