ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • CM विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन Jagesh Sahu Last updated: 2024/07/01 at 4:21 PM Jagesh Sahu

CM विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन Jagesh Sahu Last updated: 2024/07/01 at 4:21 PM Jagesh Sahu

2 years ago
47
रायपुर: भारत में आज एक जुलाई से नए कानून लागू हो गए हैं। अंग्रेजो के जमाने से चली आ रही धाराओं में संशोधन हुआ और नई धाराएं बनाई गई। वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को कानून की इन्हीं नई धाराओं पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ, डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, बसव राजू एस. एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज से देशभर में लागू हो गए हैं। वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह नए कानून लेंगे जिनमें दंड के स्थान पर न्याय को प्राथमिकता दी गई है। तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलित कर इस संग्रह को बनाया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस की इस विशेष पहल से नवीन कानूनों को समझना आसान होगा। यह पुस्तक पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ होगी और अपराधों की विवेचना में भी उपयोगी होगी। नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार शुरू से ही प्रयासरत रही है।

Social Share

Advertisement