• Chhattisgarh
  • योजनाओं के नाम बदलने पर गरमाई सियासत: MLA कुंवर सिंह निषाद ने सरकार को घेरा, कहा- नाम बदलने से कुछ नहीं होगा, धरातल पर काम करके दिखाएं…

योजनाओं के नाम बदलने पर गरमाई सियासत: MLA कुंवर सिंह निषाद ने सरकार को घेरा, कहा- नाम बदलने से कुछ नहीं होगा, धरातल पर काम करके दिखाएं…

2 years ago
81

रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के नाम को बदल कर शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना कर दिया है. इसे लेकर कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केवल नाम बदलने से कुछ नहीं होगा. धरातल पर काम करके दिखाइए. इसके साथ ही उन्होंने 22 जुलाई से शुरू होने जा रही विधानसभा सत्र को लेकर भी मांगे रखी है.

Social Share

Advertisement