ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • कांकेर व दुर्ग लोकसभा सीट की होगी ईवीएम जांच, चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, चंद वोटों से जीते थे भाजपा नेता

कांकेर व दुर्ग लोकसभा सीट की होगी ईवीएम जांच, चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, चंद वोटों से जीते थे भाजपा नेता

2 years ago
72

छत्तीसगढ़ में दो लोकसभ सीट के ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत से हड़कंप मच गया है। शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने दुर्ग और कांकेर लोकभा क्षेत्र के मतदान बूथों में जांच के आदेश दिए है। शिकयत के बाद दुर्ग के 1 बूथ और कांकेर के 4 बूथ के जांच के आदेश दिए है।

कांकेर लोकसभा चुनाव के दौरान नतीजों के लेकर उठा विवाद ने अब एक नया मोड ले लिया है। अब यहां के चार बूथों की ईवीएम की जांच होगी। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग (EVM Row) ने निर्देश जारी कर दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आयोग आगे का फैसला लेगा। छत्तीसगढ़ में यह पहला मामला होगा, जब नतीजे जारी होने के बाद ईवीएम की जांच होगी।

दरअसल, कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस के बीरेश ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला हुआ था। कांग्रेस के बीरेश इस चुनाव में 1884 वोटों से हार गए थे। इस हार को लेकर काफी विवाद हुआ था। कांग्रेस की तरफ से डाक मतपत्र को निरस्त करने पर सवाल भी उठाएं थे। विवाद के चलते (EVM Row) कांकेर लोकसभा के नतीजे सबसे बाद में जारी हुए थे। नतीजे आने के कुछ दिन बाद ही राज्य सरकार ने यहां के कलेक्टर को बदल दिया था। इस तबादले को लेकर भी काफी चर्चा हुई थीं।

तीन विधानसभा के बूथ शामिल
कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी। शिकायत के साथ ठाकुर ने तय फीस भी जमा कराई थीं। इसके बाद आयोग ने ठाकुर की शिकायत को स्वीकार कर लिया है। आयोग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक अब कांकेर लोकसभा (EVM Row) की तीन विधानसभा क्षेत्र संजारी बालोद, गुंडरदेही और सिहावा के 4 बूथों पर ईवीएम की जांच होगी।

इनमें संजारी बालोद के 2 और गुंडरदेही और सिहावा के एक-एक बूथ शामिल हैं। चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव 2024 में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन मिल थे। इनमें छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट के भी नाम शामिल थे। इनमें ईवीएम की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहि यह बात…
हमें चुनाव में गड़बड़ी होने की आशंका है। इस वजह से आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक ईवीएम की जांच के लिए आवेदन दिया था। जिस दिन ईवीएम की जांच होगी, उस दिन विषय (EVM Row) विशेषज्ञों के साथ जाएंगे, ताकि वो तकनीकी खामियों को पकड़ सकें।

Social Share

Advertisement