- Home
- Chhattisgarh
- रायपुर में होने जा रहा है मैंगो फेस्ट… सबसे ज्यादा आम खाने वालों को मिलेगा पुरस्कार… बच्चों और महिलाओं के लिए भी होगा खास
रायपुर में होने जा रहा है मैंगो फेस्ट… सबसे ज्यादा आम खाने वालों को मिलेगा पुरस्कार… बच्चों और महिलाओं के लिए भी होगा खास
2 years ago
86
0

आम खाना किसे पसंद नहीं है… लेकिन यदि आपको लगता है कि आप सबसे ज्यादा आम खा सकते हैं तो रायपुर में Mango Fest in Raipur होने वाला है. इसमें Mango Eating Competition भी होगा, जिसमें सबसे ज्यादा आम खाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा. इतना ही नहीं इस Mango Fest में देश-विदेश की 15 से अधिक आम की खास प्रजातियां भी प्रदर्शित की जाएंगी. अंबुजा मॉल में 2 जून रविवार को शाम 5 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कुकरी प्रतियोगिता (मैंगो थीम पर) और बच्चों के लिए फैशन शो समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे. हालांकि इसमें रजिस्ट्रेशन अनिवार्य़ होगा.