• Chhattisgarh
  • बिलासपुर में बोले सीएम विष्णुदेव साय, भारत जोड़ो यात्रा करने वाले अपना घर ही नहीं संभाल पा रहे हैं

बिलासपुर में बोले सीएम विष्णुदेव साय, भारत जोड़ो यात्रा करने वाले अपना घर ही नहीं संभाल पा रहे हैं

2 years ago
72

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव प्रचार के कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे है। गुरुवार को उन्होंने बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू की नामांकन रैली के दौरान कहा कि कांग्रेसी लबरा और भ्रष्टाचारी हैं, जिसने अपने 5 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। इनको फिर से सबक सिखाना है। कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा की, लेकिन अपने घर को ही नहीं संभाल पा रहे हैं। रोज बड़े-बड़े कांग्रेस नेता के रिश्तेदार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दुर्ग में विजय बघेल के नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी ने भाजपा प्रवेश किया। कांग्रेस में चारों ओर भगदड़ मची है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए।

Social Share

Advertisement