ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखी छत्तीसगढ़ कृषि भवन की आधारशिला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखी छत्तीसगढ़ कृषि भवन की आधारशिला

3 years ago
80

रायपुर, 12 सितंबर 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर के सेक्टर-19 में ‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ की आधारशिला रखी। यहां 3.14 एकड़ में 49.50 करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त कृषि भवन बनेगा। कृषि भवन में कृषि से संबंधित समस्त विभाग-कृषि संचालनालय, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, जल ग्रहण प्रबंधन, पशुधन विकास, मछली पालन के संचालनालय होंगे। भवन में कृषि मंत्री एवं कृषि उत्पादन आयुक्त का कार्यालय भी स्थापित होगा।

एकीकृत कृषि भवन के निर्माण से विभाग की सहयोगी संस्थाओं के बीच आपसी सांमजस्य में वृद्धि होगी, जिससे कृषि कार्यों में गति आयेगी तथा राज्य भर से आने वाले कृषकों की समस्याओं का निपटारा एक ही छत के नीचे संभव हो सकेगा। भविष्य में कृषि भवन को कृषि क्षेत्र के विकास हेतु एक ‘समन्वित संसाधन केन्द्र’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे भी उपस्थित थे।

Social Share

Advertisement