ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • राहुल के साथ भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होंगे भूपेश

राहुल के साथ भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होंगे भूपेश

3 years ago
239

Rajiv Gandhi Birth Anniversary Rahul Gandhi Praises Chhattisgarh Government  Wrote A Letter To CM Bhupesh Baghel ANN | Rajiv Gandhi Birth Anniversary:  राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ में लिखा पत्र,

रायपुर, 07 सितंबर 2022/  कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कन्याकुमारी से रवाना हो गए हैं। बुधवार सुबह अपनी कन्याकुमारी रवानगी से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर पत्रकरों से चर्चा करते हुए कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जानी है,इसमें देश भर से हर राज्य के लोग जुड़ेगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत को जोड़कर नफरत फैलाने की कोशिश को समाप्त करना है।

कांग्रेस की ओर से मिशन 2024 के तहत भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस ने कन्याकुमारी में एक विशाल रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है । भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर तक आयोजित की जाएगी। अगले पांच महीनो में कांग्रेस की यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंचेगी ।

Social Share

Advertisement