- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- BJP ने चरोदा नगर निगम के लिए उम्मीदवार घोषित, प्रेमनगर नगर पंचायत के लिए 15 नाम तय
BJP ने चरोदा नगर निगम के लिए उम्मीदवार घोषित, प्रेमनगर नगर पंचायत के लिए 15 नाम तय


रायपुर, 02 दिसंबर 2021/ छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा से पार्षद पद के उम्मीदवारों की घोषणा जारी है। बिरगांव और रिसाली नगर निगमों के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा ने भिलाई चरोदा नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। इसके अलावा सूरजपुर जिले की नगर पंचायत प्रेमनगर के लिए भी 15 उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया गया।
प्रदेश के चार नगर निगमों सहित 15 शहरों में निकाय चुनाव की प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू हुआ है। भाजपा अभी तक रायपुर जिले के बिरगांव और दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम के उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। बुधवार की देर रात तक चली बैठक के बाद भाजपा की संभागीय चयन समिति के संयोजक संतोष पाण्डेय ने भिलाई चरोदा नगर निगम के सभी 40 वार्डों में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। वहीं सूरजपुर जिलाध्यक्ष ने नगर पंचायत प्रेमनगर के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की। बुधवार को कांग्रेस ने भी बिरगांव और रिसाली नगर निगमों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की है।
नामांकन के लिए अब दो दिन शेष
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। प्रदेश के 10 जिलों के 15 शहरों में निकाय चुनाव के लिए मतदान 20 दिसंबर को होंगे। 14 शहरों के 17 वार्डों में उप चुनाव भी होगा। नामांकन की प्रक्रिया 27 नवंबर से ही शुरू हो चुकी है। यह तीन दिसंबर तक चलना है। 6 दिसंबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख है। उसके बाद प्रचार अभियान रफ्तार पकड़ेगा। 23 दिसंबर की रात तक मतगणना के बाद विजेता की घोषणा भी कर दी जाएगी।
यहां देखिए भाजपा उम्मीदवारों की पूरी सूची


