ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी : जामुल, खैरागढ़ नगर पालिकाओं में 20-20, नगर पंचायत भैरमगढ़, कोन्टा, भोपालपट्‌टनम, नरहरपुर और मारो से 15-15 नाम तय

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी : जामुल, खैरागढ़ नगर पालिकाओं में 20-20, नगर पंचायत भैरमगढ़, कोन्टा, भोपालपट्‌टनम, नरहरपुर और मारो से 15-15 नाम तय

4 years ago
172

रायपुर, 01 दिसंबर 2021/  कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में दिन भर चले मंथन के बाद कांग्रेस चुनाव समिति ने अधिकांश नामों पर मुहर लगा दी है। इनमें से दो नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इनमें जामुल और खैरागढ़ नगर पालिकाओं के 20-20 वार्डों में उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इसके अलावा नगर पंचायत भैरमगढ़, कोन्टा, भोपालपट्‌टनम, नरहरपुर और मारो भी कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार तय हो गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अध्यक्षता में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक दोपहर बाद शुरु हुई। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव चंदन यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। मंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, शिव कुमार डहरिया, मोहम्मद अकबर, डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, अनिला भेड़िया, रुद्र कुमार गुरु के साथ पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महामंत्री रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला, संचार विभाग के अध्यक्ष, सुशील आनंद शुक्ला, विधायक देवेंद्र यादव भी बैठक में शामिल थे।

देर शाम तक सभी चुनावी शहरों में सर्वे से आए एक-एक नाम पर चर्चा हुई। इस दौरान अधिकतर नामों पर सहमति बना ली गई। कई शहरों में 5 से 7 वार्डों में असमंजस की स्थिति बनी। बाद में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया, जिन वार्डों में सहमति नहीं बन पाई है। वहां दोबारा सर्वे का निर्देश दिया गया है। जैसे ही वहां से नाम आएंगे सूची जारी कर दी जाएगी।

टिकट के लिए यह थी कांग्रेस की शर्त
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दावा किया कि पार्षदों के टिकट वितरण में पार्टी ने केवल तीन शर्तें रखी थी। पहला, दावेदार कांग्रेस का सदस्य हो। दूसरा, उसका नाम संगठन के सर्वे में आया हो और तीसरा, उसके जीतने की संभावना सबसे अधिक हो। मरकाम ने कहा, पार्टी ने जिसको टिकट दिया है वे सभी जीतने वाले उम्मीदवार हैं।

यहां देखिए सात शहरों के उम्मीदवारों की सूची

Social Share

Advertisement