ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • राज्य इतिहास में काँग्रेस भूपेश सरकार धान खरीदी का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है – घनश्याम तिवारी

राज्य इतिहास में काँग्रेस भूपेश सरकार धान खरीदी का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है – घनश्याम तिवारी

4 years ago
157

रायपुर, 30 नवंबर 2021 / आज से प्रदेश में वर्ष 2021-22 खरीफ फसल की धान खरीदी शुरू हो गयी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की तीसरी धान खरीदी वर्ष शुरुवात को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। सत्ता और संगठन ने खरीदी को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की है, जिससे किसानों को किसी भी तरह की समस्या का सामना करना ना पड़े।

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, इस वर्ष 2 हज़ार 3 सौ निन्यानबे (2399) सहकारी समितियों में धान खरीदी की जाएगी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 88 नये धान खरीदी केंद्र बनाए गये है। 22.66 लाख पंजीकृत किसान ने 29 लाख हेक्टेयर में धान उत्पादन का पंजीयन कराया है, पंजीकृत किसानों की संख्या पूर्व वर्ष से लगभग 2 लाख अधिक है, वही दूसरी ओर पंजीकृत धान का रकबा 2.25 लाख हेक्टेयर बढ़ा है।

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, कांग्रेस भूपेश सरकार की नीतियों का ही असर है कि गांव से शहरों और दूसरे राज्यों में होने वाला पलायन रुका है पढ़े-लिखे युवा भी अब गांव और खेती किसानी की ओर लौट रहे हैं यही वजह है कि धान का केवल रकबा ही नहीं बल्की खेती करने वाले किसानों की संख्या भी बढ़ी है साथ ही राज्य में दूसरी फसलों का रकबा भी बढ़ रहा है।

Social Share

Advertisement