ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • राज्यसभा सांसद के.टी.एस. तुलसी का दौरा कार्यक्रम

राज्यसभा सांसद के.टी.एस. तुलसी का दौरा कार्यक्रम

4 years ago
191

वो सात हाई प्रोफाइल वकील, जिन्होंने आसाराम का केस लड़ा - Asaram Bapu Case:  High profile advocates who represented self proclaimed Godman Asaram such as  Ram Jethmalani, Salman Khurshid, Subamaniyam Swami etc

रायपुर, 24 नवंबर 2021/ राज्यसभा सांसद के.टी.एस. तुलसी दिनांक 25 नवंबर 2021 गुरूवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा शाम 4.14 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

दिनांक 26 नवंबर 2021 शुक्रवार को सुबह 10 बजे गुरूद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा, स्टेशन रोड, पहुंचकर दर्शन एवं सिक्ख कमेटी गुरूद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा अमरकंटक गुरूद्वारा दर्शन हेतु आयोजित बस यात्रा को हरी झण्डी दिखायेंगे। दोपहर 12.30 बजे राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 1 बजे संविधान दिवस के अवसर पर राजीव भवन रायपुर में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5 बजे गुरूद्वारा गुरू गोविन्द सिंघ सभा, गोविन्द नगर पंडरी द्वारा सम्मान समारोह में भाग लेंगे एवं दर्शन करेंगे।

दिनांक 27 नवंबर 2021 शनिवार को सुबह 9 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे बिलासपुर में संविधान दिवस के अवसर पर स्थानीय झूलेलाल मंगलम भवन में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 4 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

दिनांक 28 नवंबर 2021 रविवार को सुबह 8.55 बजे विस्तारा के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Social Share

Advertisement