ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • प्रदेश की अनदेखी पर भड़के CM भूपेश बघेल बोले, केंद्रीय मंत्रियों का घमंड सातवे आसमान पर, मतलब अब ये लोग जाने वाले हैं

प्रदेश की अनदेखी पर भड़के CM भूपेश बघेल बोले, केंद्रीय मंत्रियों का घमंड सातवे आसमान पर, मतलब अब ये लोग जाने वाले हैं

4 years ago
163

Paddy Procurement: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel On Union Ministers Ghamand  | भूपेश बघेल बोले, केंद्रीय मंत्रियों का घमंड सातवे आसमान पर, मतलब अब ये  लोग जाने वाले हैं - Dainik Bhaskar

रायपुर, 16 नवंबर 2021/  धान खरीदी के मुद्दे पर केंद्रीय खाद्य मंत्री से मुलाकात का समय नहीं मिल पाने को लेकर सूबे की राजनीति गरमा रही है। मुख्यमत्री भूपेश बघेल इस अनदेखी पर भड़के हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने कहा, केंद्रीय मंत्रियों का घमंड सातवें आसमान पर है। इसका मतलब है कि ये लोग अब जाने वाले हैं।

रायपुर हवाई अड्‌डे पर प्रेस से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रजातंत्र में अलग-अलग दल की सरकारें रहीं हैं। राज्य के मंत्रियाें से मिलना, मुख्यमंत्री से बात करना सामान्य परंपरा है। राज्य के मंत्रियों को मिलने का समय न देना ऐसा है कि उनके जाने के दिन आ गये हैं। अगर आपको राज्य के मंत्रियों से भी मिलने का समय नहीं है तो आपका घमंड सातवे आसमान पर है। जनता इसे देख रही है। हिमाचल, हरियाणा और कर्नाटक की जनता ने सबक सिखाया है। तीन चुनावों मेंे ये हारे हैं तो पेट्रोल-डीजल की कीमत पांच रुपया कम हुआ है। पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। अगर इसमें निपटे तो समझ लीजिए कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2014 से पहले की स्थिति में आ जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन के प्रवास पर उत्तर प्रदेश के बांदा गये हैं। वे वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं – पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 23 नवम्बर को प्रस्तावित प्रतिज्ञा यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे।

ईस्पात मंत्री नहीं उठा रहे हैं फोन

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ईस्पात मंत्री पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों से 2020 में वेतन समझौता हुआ था। उम्मीद थी कि दिवाली तक उसका फायदा मिल जाएगा। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। वे खुद तीन-चार बार केंद्रीय ईस्पात मंत्री को फोन कर चुके। वे फोन भी नहीं उठाये। कॉल बैक भी नहीं किये।

इतिहास पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया

मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर इतिहास पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, इनका इतिहास का ज्ञान कितना है इससे समझा जा सकता है कि प्रधानमंत्री जी बिहार जाते हैं और तक्षशिला को बिहार में बता देते हैं। जबकि वह पाकिस्तान में चला गया है। वे गोरखपुर जाते हैं तो कहते हैं कि गुरु गोरखनाथ जी और कबीरदास जी सत्संग किया करते थे। वे ऐसी बात करके केवल लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, इतिहास में जो कुछ हुआ उससे सीखा जाना चाहिए। उससे आगे बढ़ना चाहिए। अगर हम इतिहास में जीएंगे तो वर्तमान को खो देंगे।

Social Share

Advertisement