- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिया पेट्रोल-डीजल पर सेंस कम करने का सुझाव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिया पेट्रोल-डीजल पर सेंस कम करने का सुझाव


रायपुर, 16 नवंबर 2021/ पेट्रोल-डीजल की महंगाई की मार से आम जनता को राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेस (उपकर) कम करने का सुझाव दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण् के साथ के साथ वर्चुअल बैठक में बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कमी की है। इससे प्रदेश् को हर वर्ष करीब 500 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। सेस कम करने से राज्यों को कम नुकसान होगा और जनता को ज्यादा लाभ मिलेगा। बैठक के दौरान बघेल ने फिर एक बार धान से एथेनाल बनाने की अनुमति देने का आग्रह किया।
अफसरों के अनुसार केंद्रीय वित्तमंत्री सीतारमण की अध्यक्षता में सोमवार को हुई वर्चुअल बैठक में सभी राज्यो के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान बघेल ने केंद्रीय मंत्री से राज्य के कई वित्तीय मामलों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य ने केंद्र सरकार द्वारा प्रथम और द्वितीय तिमाही में निर्धारित पूंजीगत व्यय के 35 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर लिया है। एथेनाल उत्पादन को लेकर राज्य का पक्ष रखते हुए बघेल ने बताया कि राज्य में एथेनाल प्लांट लगाने के लिए 12 कंपनियों से एमओयू भी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में गन्ना और मक्का से एथेनाल बनाने की अनुमति मिली है।